तुरंत ये स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाना चालू करिए जो शायद आपके आहार मे ना हो और रहो तंदुरुस्त

1

आज के इस तनाव भरे जीवन में अपने लिए समय निकाल कर अपनी सेहत का ख्याल रखना लोगों के लिए बहुत बड़ा challenge हो गया है| वैसे तो हम एक बहुत ही एडवांस युग में जी रहे है, जिसमे टेक्नोलॉजी की मदद से चीजें बहुत आसान हो गयी है| जो चीजें आज से कई वर्ष पूर्व असंभव लगती थी, टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की मदद से यह सब करना अब चुटकियों का खेल हो गया है| लेकिन इस भागते जीवन में लोग अपने खान पान का और अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते है| कभी कभी तो हम अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते है की हम अपने परिवार के साथ उनके या अपने भोजन से जुड़े सवाल जवाब भी नहीं कर पाते है|

परन्तु हमे यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए की हम भले ही कितने ही एडवांस हो जाये, करियर में कितनी ही ऊंचाइयों तक क्यूँ ना पहुँच जाये, लेकिन आज भी किसी भी मनुष्य के लिए उसकी सेहत, उसका अच्छा हेल्थ ही उसके लिए सबसे बड़ा वरदान है| ऐसे में यह बहुत ही आव्शयक हो जाता है की आप अपने खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखें और अपने आहार में उन चीजों को खाएं जो आपको सवस्थ्य और तंदरुस्त रखने में बहुत मदद करेंगे|

आज हम उन्ही कुछ पदार्थो की बात करेंगे जिनके सेवन से आप तंदुरुस्त रहेंगे –

  1. नारियल पानी – इस बात की पुष्टि स्वयं डॉक्टर भी करते है की नारियल पानी human body के लिए बहुत ही बेनेफिशियल है| नारियल पानी 99% फैट फ्री होता है और इसमें शुगर भी बहुत काम मात्रा में होता है| गर्मियों के समय यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है एवं शरीर में पानी की मात्रा भी कम नहीं होने देता| इन सब के अलावा नारियल पानी डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायता करता है एवं रक्त परवाह को बढ़ाता है| गर्मियों के समय ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए|
  • बेरियों का रस – बेरियों का रस भी हमें तंदरूस्त रखने में बहुत मदद करता है और शरीर को लू से भी बचता है| बेरी के अंदर anti-oxidant पाया जाता है जो त्वचा को UV rays से बचाने में मदद करता है|
  • चकुंदर – चकुंदर के बेहद ही प्रभावशाली खाद्य पर्दार्थ है जो rich in iron है और रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है एवं लाल रक्तकणों की सक्रियता बढ़ाने का कार्य भी करता है| जो भी लोग एनीमिया (खून की कमी) के रोग से पीड़ित है, उन सभी के लिए चकुंदर एक रामबाण की तरह काम करता है| चकुंदर के साथ साथ यदि आप चकुंदर की पत्तियों का भी सेवन करें तो ये और भी लाभदायक होती है| चकुंदर की पत्तियों में 3 गुना अधिक iron पाया जाता है|
  • तुलसी – तुलसी एक बहुत ही इफेक्टिव नुस्खा है अपने आप को तंदुरस्त रखने के लिए| यदि तुलसी को आप अपनी चाय में डाल कर इसका सेवन करेंगे तो आपके शरीर से बीमारियां दूर हो जाएगी और यह हीमोग्लोबिन बढ़ने में भी सहायता करता है|
  • तरबूज – मिनरल और विटामिन से भरपूर तरबूज एक बहुत ही मीठा और रसीला फल है| एक तरबूज के अंदर लगभग 90 फीसदी पानी होता है जो शरीर को गर्मियों में dehydration से बचता है| इसके साथ साथ तरबूज शरीर के अंदर चर्बी कम करने में भी सहायता करता है| इसके अंदर मौजूद सिट्रूलिन तत्त्व चर्बी बनाने वाली सभी कोशिकाओं को कमजोर करता है| यदि आप डाइटिंग कर रहे है तो तरबूज आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है| तरबूज के अंदर मैग्नेशियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में अवेलेबल होता है और इससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी काम हो जाता है|
  • अमरुद – अमरुद एक वह फल है जो सभी का पसंदीदा होता है और सब इसे बड़े चाव से खाते है| मीठा और पका हुआ अमरुद शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है|
  • गुड़ – सर्दियों के समय जब भी आप गुड़ का सेवन करते है तो ये आपके लिए अमृत जैसा कार्य करता है| चूंकि गुड़ की तासीर गरम होती है, इस वजह से यह सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी बिमारियों से निजात दिलाता है| गुड़ को आप चाय या दूध में चीनी की जगह इस्तेमाल करेंगे तो बहुत फायदा देता है| यदि आपके परिवार में कोई जोड़े के दर्द से परेशान है तो वह अगर अदरक के साथ गुड़ का सेवन करेगा तो अवश्य ही दर्द में आराम मिलेगा| पेट की समस्या से निजात पाने के लिए भी गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है और पेट में गैस बनने पर या पाचक क्रिया खराब होने पर यह असरदार साबित होता है|
  • लौकी – जब आप अपने आहार में लौकी का सेवन करते है तब ये आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होता है | लौकी आपको पेट की समस्या जैसे की एसिडिटी से निजात दिलाता है और शरीर में सोडियम की मात्रा भी maintain रखती है |

यदि आप इन सब पर्दार्थो को अपने आहार का हिस्सा बनाते है तो ये भिन्न-भिन्न प्रकार के रोगों से दूर रखेगा और साथ ही साथ आपको तंदुरुस्त भी बनाएगा| भोजन से जुड़े सवाल जवाब जानने के लिए आज ही डाउनलोड करें gyanapp.

1 COMMENT

  1. aapki site ka design bahut accha hai aur saath hi aapne jin cheejon ko khaane ke baare me likha hai vah bhi healthy body ke liye bahut hi acchi samjhi jaati hai nischit roop se fruits health ke liye acche hote hain.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.