स्वस्थ कैसे रहें, स्वस्थ रहने के पांच उपाय

10

स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये पांच उपाय, पाएं बेहतरीन सेहत

स्वस्थ रहना तो हर कोई चाहता है, लेकिन सवस्थ रहा कैसे जाए ये शायद सबको न पता हो। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रख पाना चुनौती भरा काम है। आप सभी को सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक अपने लिए इतना भी समय नहीं मिलता कि अपनी सेहत के बारे में कुछ सोच सकें।

समय निकाल भी लिया जाए तो भी आप उस समय को ये सोचने में निकाल देते हैं कि शुरुआत कहां से करें। बहुत से लोग अपने स्वास्थ के लिए Health insurance companies से भी संपर्क करते हैं ताकि वो अपने स्वास्थ का बीमा करा सकें। लेकिन उससे भी पहले आपको रखना होगा खुद से ही अपने स्वास्थ का ध्यान रखना होगा। आज इस लेख में हम बताएंगे आपको स्वस्थ रहने के सही और सटीक उपाए। जानिए खुद को स्वस्थ रखने के पांच आसान उपाय :

 

व्यायाम है ज़रूरी

स्वस्थ रहने का सबसे ज़रूरी और पहला मंत्र है व्यायाम। बहुत से लोग समझते हैं कि व्यायाम से इतनी जल्दी लाभ नहीं पाया जा सकता जितना जल्दी लाभ जिम करने से पाया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि ये एक मिथ है। व्यायाम अगर सही ढंग से किया जाए तो इसके परिणाम आपको चौंका सकते हैं। साथ ही व्यायाम करने से दिल और दिमाग को शान्ति मिलती है जो एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए बेहद ज़रूरी है।

सही खानपान अपनाएं

अस्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा कारण है आपका गलत खानपान। समय की कमी के कारण आप अक्सर ऐसी चीज़ें अपने खाने पीने की आदतों में शामिल कर लेते हैं जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं। आप लगभग रोज़ाना फास्ट फूड खाने के आदी हो जाते हैं और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

यही कारण है कि आप मोटापा, कमज़ोरी, सरदर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के ग्रस्त होने लगते हैं। दिनभर की थकान होने के बाद आपको चाहिए कि कुछ ऐसा खाएं जिससे आपके शरीर को ताकत मिले। पौष्टिक खाना खाएं, आयरन, प्रोटीन, विटामिन से भरपूर चीज़ें खाएं, हरी सब्जियां खाएं और दिन में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं।

सही नींद लें

थकान होने के बावजूद नींद ना आना बहुत से लोगों की समस्या है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, दिमाग में किसी तरह की कोई परेशानी, सोते समय दिमाग में विचारों का घूमना या सोने का सही वातावरण ना मिल पाना। सही नींद के लिए सबसे ज़रूरी है सही वातावरण।

  • फोन हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हम एक पल नहीं रह सकते। खाने का समय हो या सोने का समय, फोन के बिना हमारा कोई काम नहीं चलता। लेकिन यही आदत आपकी रात की नींद उड़ा सकती है। आप जाते तो सोने के लिए हैं लेकिन फोन में एक मेसेज आते ही आप फोन में खो जाते हैं और आपकी नींद उड़ जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपना फोन अपने बिस्तर से दूर रखें।
  • सोने से पहले बेड टाइम योगा फायदेमंद साबित होगा। बेड टाइम योगा से दिमाग शांत रहेगा और नींद जल्दी आने में भी मदद मिलेगी।
  • अगर आपको रात को सोने में दिक्कत महसूस होती है तो सुझाव है कि आप सोने से पहले कोई किताब पढ़ें। लेकिन कोई दिलचस्प किताब न पढ़ें, दिलचस्प चीज़ें सोने नहीं देती।

धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी

No Smoking

जी हांअगर आप धूम्रपान और शराब के आदी हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपको इसकी लत है और छोड़ने में परेशानी हो रही है तो धीरेधीरे इन आदतों को कम करने की कोशिश करें। अचानक से छोड़ना में आपको परेशानी होगी। अगर धूम्रपान या शराब नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इसके लिए आप धूम्रपान छोड़ो प्रोग्राम आदि में भी भाग ले सकते हैं।

सकारात्मक सोच बनाएं

अच्छे स्वास्थ के लिए ज़रूरी है एक अच्छी सोच। आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है वो भी आपकी सेहत पर काफी प्रभाव डालता है। हमेशा सकारात्मक सोचें, खुद को तनाव से दूर रखें। खुश रहें और एक अच्छी जीवनशैली अपनाएं।

तो ये थे कुछ टिप्स जो आपको स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अच्छी ज़िंदगी जिएं, क्योंकि तन खुश तो मन खुश।

10 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.